Bareily News: अपना दल मजबूत बनाने को पदाधिकारियों ने बैठक में विशेष चर्चा
बरेली, अक्टूबर 11 -- Bareily News: अपना दल (एस) की शनिवार को नगर कार्यालय में विधानसभा अध्यक्ष इंजीनियर निशांत सक्सेना के नेतृत्व में बैठक हुई। मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य अक्षर सक्सेना रहे। बैठक में आगामी 4 नवंबर के कार्यक्रम की तैयारियों, संगठनात्मक गतिविधियों और शहर विधानसभा में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में आगामी कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाने के लिए उसकी रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में जिला उपाध्यक्ष, महिला मंच आयुषी चित्रांशी, जिला सचिव मनीष कुमार, प्रियांशु पांडेय, अमित गुप्ता, वैशाली सक्सेना, धीरज सागर सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.