Bareily News: अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का संदेश लेकर निकली साइकिल मैराथन
बरेली, अक्टूबर 5 -- Bareily News: आरएसएस के बाल कार्य विभाग की ओर से रविवार को साइकिल मैराथन का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में छात्रों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बाल कार्य प्रमुख रितिक ने कहा कि आज के बालक ही कल राष्ट्र का भविष्य तय करेंगे। उनमें अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करना जरूरी है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मैराथन पटेल चौक, आदिनाथ चौक और अलखनाथ मंदिर से शुरू हुई। तीनों स्थानों से निकले प्रतिभागी त्रिवटी नाथ मंदिर पहुंचे, जहां सभी समूह एकत्र हुए। इसके बाद साइकिल मैराथन सूद धर्मकांटा, सलेक्शन प्वाइंट, छत्रपति शिवाजी चौक और मनोहर भूषण इंटर कॉलेज होते हुए कांति कपूर कन्या इंटर कॉलेज पहुंची। यहां मैराथन का समापन हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.