बरेली, जुलाई 2 -- Bareily News: थानाक्षेत्र के गांव महमूदपुर में बुधवार को एक ट्रक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराकर पलट गया, जिसके नीचे दबकर एक भैंस की मौत हो गई। जिला रामपुर के चालक और परिचालक ट्रक लेकर बगरैन सामान लेकर पहुंचाने आए थे। बगरैन से माल उतार कर वापस रामपुर जा रहे थे, तभी थाना आंवला क्षेत्र के गांव महमूदपुर में पहुंचते ही ट्रक अनियंत्रित होकर एक खंभे से टकरा गया और पलट गया। ट्रक के नीचे ग्राम महमूदपुर निवासी बंटी की भैंस दब गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल दोनों पक्षों में समझौते की बात चल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...