बरेली, अक्टूबर 1 -- Bareily News: फोटो 06- आंवला में भमोरा रोड पर एक टैंकर ने खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी आंवला। गुरुवार शाम आंवला-भमोरा मार्ग पर पेट्रोल पंप के समीप तेजी से आ रहे पेट्रोलियम के टैंकर ने पहले दो गोवंश को टक्कर मारी, इसमें एक बछड़े की मौत हो गई। बाद में टैंकर ने आसपुर रोड पर खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली में भी टक्कर मार दी, इससे ट्रॉली पलट गई। गनीमत रही की ट्रॉली में कोई भी व्यक्ति नहीं बैठा था। सूचना पर हिंदू गो रक्षा दल के हिमांशु सोलंकी कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच गए और जेसीबी से गड्ढा खोदकर बछेड़े को दफन कराया। टैंकर चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...