बरेली, सितम्बर 27 -- Bareily News: बरेली। भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को आर्य समाज अनाथालय में फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और भाजपा महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने अनाथालय के बच्चों से मुलाकात कर उन्हें फल वितरित किए। स्वतंत्र देव सिंह ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान जरूरतमंद और वंचित वर्गों के प्रति संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी का संकल्प है। सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचना और उनके साथ सहयोग की भावना बनाए रखना जरूरी है। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: बच्चों के स्वस्थ विकास के लिए पोषण जरूरी-अजीत रावत इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा, कैंट विधायक संजीव अग्र...