Bareily News: अधूरे विकास कार्यों पर नगर आयुक्त सख्त, अब ठेकेदारों पर लगेगा जुर्माना
बरेली, जुलाई 7 -- Bareily News: शहर में अधूरे पड़े विकास कार्यों और निर्माण एजेंसियों की सुस्ती पर अब नगर निगम सख्त हो गया है। सोमवार को हुई समीक्षा बैठक में नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने स्पष्ट निर्देश दिए कि तय समय सीमा के भीतर कार्य पूरा नहीं करने वाले ठेकेदारों पर तत्काल जुर्माना लगाया जाए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नगर आयुक्त ने अधिकारियों के साथ शहर में चल रहे सड़क, नाला और अन्य निर्माण कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान सामने आया कि कई स्थानों पर विकास कार्य निर्धारित समय के बावजूद अधूरे पड़े हैं, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन और अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: तय समय सीमा में कार्यों को करें पूरा: बैठक में नगर आयुक्त ने सभी संबंधित अधि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.