Bareily News: अधिवक्ता दंपति पर हमले में तीन पर रिपोर्ट
बरेली, जुलाई 4 -- Bareily News: अभद्र टिप्पणी की शिकायत करने गए अधिवक्ता दंपति को घर में बंद कर लोहे की रॉड से हमला करने के मामले में तीन आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। बारादरी क्षेत्र में रहने वाले बार एसोसिएशन के पूर्व पदाधिकारी की पत्नी मौजूदा पदाधिकारी हैं। अधिवक्ता का आरोप है कि कॉलोनी में ही रहने वाले रजत आर्या ने उनकी पत्नी को लेकर अभद्र टिप्पणी करते हुए स्टेटस लगाया। इस पर वह अपनी पत्नी के साथ रजत के घर शिकायत करने गए तो उसकी मां ने अंदर बुलाकर दरवाजा बंद लिया और रजत ने लोहे की रॉड से हमला करके उन्हें घायल कर दिया। उनकी पत्नी के साथ अश्लील हरकतें भी कीं। इस दौरान आरोपी के पिता संजय गुप्ता ने भी उनको धमकाया। किसी तरह वे लोग जान बचाकर वहां से भागे और बारादरी थाने में तीनों आरोपियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.