बरेली, सितम्बर 10 -- Bareily News: फोटो संख्या 06,07 मीरगंज, संवाददाता। एसडीएम एवं सहायक निदेशक मत्स्य बरेली ने रईयानगला में छापा मारकर दो कुंतल प्रतिबंधित मछली पकड़ीं। इन मछलियों को तालाब में पाला जा रहा था। अधिकारियों ने मछली कब्जे में लेकर उनका विनिष्टीकरण करा दिया। मछली पालक को कड़ी चेतावनी दी।

छापेमारी की जानकारी एसडीएम निधि शुक्ला और सहायक निदेशक मत्स्य गायत्री पांडेय ने पुलिस के साथ गुरुवार को रईया नगला गांव में चांद बाबू के तालाब पर छापा मारा। तालाब में थाई मांगुर मछलियों का पालन हो रहा था। अधिकारियों ने ढाई बीघा तालाब में दो कुंतल थाई मांगुर मछली बरामद कीं। मछली 250-300 ग्राम की थीं।

मछली विनिष्टीकरण अधिकारियों ने प्रतिबंधित मछिलयों का विनिष्टीकरण करा दिया। अधिकारियों ने मत्स्य पालक चांद बाबू को भविष्य में दोबारा थाई मांगुर का ...