Bareily News: अटल स्कूल में नहीं पहुंची किताबें, वेंडर पर होगी कार्रवाई
बरेली, सितम्बर 2 -- Bareily News: बरेली, मुख्य संवाददाता। मंडलायुक्त शंभू कुमार की अध्यक्षता में कमिश्नरी स्थित सभागार में अटल आवासीय विद्यालय बरेली के लिए गठित मंडल स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक हुई। बैठक में मंडलायुक्त को बताया गया कि तहसील नवाबगंज के अधकटा नजराना में स्थित अटल आवासीय विद्यालय में पुस्तकों की आपूर्ति अभी तक नहीं हो पायी। इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मंडलायुक्त ने उप श्रम आयुक्त को निर्देश दिए कि संबंधित वेंडर के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि विद्यालय में मेस का संचालन उचित प्रकार से किया जाए। मेस में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। स्कूल में रह रहे बच्चों के परिवारीजनों से वार्ता करने को फोन की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि हॉस्टल में रह रहे बच्चों के लिए बिजली, पानी, स्वच्छ भोजन की उचित व्यवस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.