Bareily News: अज्ञात व्यक्ति की मौत का कारण स्पष्ट नहीं, बिसरा सुरक्षित
बरेली, अक्टूबर 26 -- Bareily News: शनिवार को सिकोड़ा गांव के जंगल में बनी गोशाला से कुछ दूरी पर लहर निवासी राजकुमार के खेत में अज्ञात व्यक्ति का सड़ा गला शव मिला था। ऐसा लग रहा था कि किसी ने उसके चेहरे पर तेजाब डाल दिया होगा। शनिवार की सुबह कुछ ग्रामीणों ने जंगल में शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर चौकी इंचार्ज बल्लिया नरेन्द्र शर्मा और थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन पहचान न होने से पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण स्पष्ट नही है, इसलिए बिसरा सुरक्षित कर लिया है। थाना प्रभारी कुशल पाल सिंह ने बताया कि मृतक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.