बरेली, अक्टूबर 25 -- Bareily News: फतेहगंज पश्चिमी। फतेहगंज पश्चिमी कस्बा के मोहल्ला अंसारी निवासी आशिक अंसारी और अंसार अहमद रविवार को स्कूटी से मीरगंज जा रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग पर पट्टी पेट्रोल पंप के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों युवक सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। उनका उपचार जारी है। टक्कर मारने बाला चालक वाहन लेकर भाग गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...