Bareily News: अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध महिला की मौत
बरेली, जुलाई 26 -- Bareily News: बहेड़ी।नैनीताल फोरलेन मार्ग पर परोही फाटक के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्धा की मौत हो गई, वह खेत पर काम करके घर लौट रही थी।घटना शनिवार शाम 4 बजे की बताई जाती है। सड़क से गुजर रही एक 65 वर्षीय वृद्ध महिला नत्थू देवी (65) पत्नी नत्थूलाल ग्राम खतोला में खेत में काम कर पैदल घर लौट रही थी। परोही फाटक के पास पहुंचने पर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने वृद्धा को टक्कर मार दी। टक्कर से उसकी मौत हो गई। पुलिस महिला के शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस वाहन की तलाश में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: बुजुर्ग महिला की सड़क हादसे में मौत, कार की टक्कर से गई जान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.