बरेली, नवम्बर 14 -- Bareily News: फतेहगंज पूर्वी। लखनऊ दिल्ली हाईवे पर देर रात मां वैष्णो ढाबा के सामने एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घायल अवस्था में अस्पताल ले जाते समय रास्ते में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक का पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम करवाया है। पुलिस ने बताया युवक की पहचान राजीव निवासी ग्राम दली नवादा थाना मीरानपुर कटरा शाहजहांपुर के रूप में हुई है। वह फतेहगंज में ही एक बस पर कंडक्टर का कार्य करता था। शुक्रवार रात घर से बस पर जाने के लिए कहकर गया था, लेकिन बस पर नहीं पहुंचा। उसका हाईवे पर एक्सीडेंट हो गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल राजीव को बरेली उपचार के लिए एम्बुलेंस से भिजवाया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।थाना प्रभारी पवन कुमार सिं...