बरेली, सितम्बर 10 -- Bareily News: फरीदपुर/भुता। भुता थाना क्षेत्र के पडौली में गुरुवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से घास लेकर आ रहे करीब 60 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। ग्राम पडौली निवासी भगवानदास उर्फ भूरे (60) पुत्र अनोखेलाल मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे वह घास लेकर पायनियर स्कूल के सामने से गुजर रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल भगवानदास को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। अस्पताल में उपचार के दौरान शाम करीब 4:30 बजे उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।मृतक के परिवार में एक पुत्र और चार पुत्रियां हैं। चारों पुत्रियों की शादी ह...