बरेली, सितम्बर 26 -- Bareily News: मीरगंज, मीरगंज बहरोली रोड पर तिलमास गांव के पेट्रोल पंप के समीप अज्ञात वाहन ने शुक्रवार को रोड किनारे जा रहे अंकित कश्यप को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल को सीएचसी भेज दिया। सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंच गए। सीएचसी से घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...