बरेली, जुलाई 26 -- Bareily News: बाजार से घर लौट रहे अधेड़ को अज्ञात वहान ने टक्कर मार दी। अस्पताल ले जाते समय अधेड़ की मौत हो गईं। शाहजहांपुर के गांव लाई खेड़ा निवासी 45 वर्षीय कन्हैयालाल बाजार करके वापस घर जा रहे थे। हादवे पर तेज गति से जा रहे अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस द्वारा उन्हें एंबुलेंस से इलाज हेतु भेजा गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। शिकायती पत्र पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी, वहीं अज्ञात वाहन की तलाश के लिए हाईवे पर लगे कैमरे को खंगाला जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...