Bareily News: अग्निशमन, विद्युत सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने का निर्देश
बरेली, अगस्त 31 -- Bareily News: मिनी बाईपास स्थित नवोदय अस्पताल में आग लगने की घटना के बाद सीएमओ ने प्रबंधक को निर्देश दिया है कि वहां निर्माण, मरम्मत कार्य संबंधित विभागों को सूचना देने के बाद ही किया जाए। साथ ही संबंधित विभागों से एनओसी भी ली जाए। नवोदय अस्पताल में घटना के बाद शाम को सामान्य ओपीडी और आईपीडी शुरू हो गई थी। नवोदय अस्पताल के ऊपरी मंजिल पर निर्माण कार्य चल रहा था। वहां बीते शनिवार को संदिग्ध हालात में आग लग गई थी। आग से वहां रेस्ट रूम के सोफे और गद्दे जल गए थे। वार्डों में धुआं भरने की वजह से मरीजों को पास के राधिक मल्टीस्पेशिलिटी अस्पताल और प्रताप अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया था। गनीमत रही कि सभी मरीजों को सकुशल बाहर निकाल दिया गया था और कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ था। घटना के बाद सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह, एसीएमओ डॉ. राक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.