Bareily News: अखलनाथ क्रासिंग दो रात रहेगी बंद, होगा मरम्मत कार्य
बरेली, जुलाई 17 -- Bareily News: पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के इज्जतनगर-बरेली सिटी स्टेशन के बीच क्रासिंग संख्या- 245/बी (अलखनाथ) पर दो रात मरम्मत कार्य होगा। अनुरक्षण एवं ओवर हॉलिंग कार्य के चलते 17 जुलाई को रात्रि 22.00 बजे से अगले दिन 18 जुलाई को प्रातः 6.00 तक तथा 18 जुलाई को रात्रि 22.00 बजे से अगले दिन 19 जुलाई प्रातः 6.00 तक सड़क यातायात पूर्णतया बन्द रहेगा। समपार का वैकल्पिक मार्ग निकट स्थित किला उपरिगामी पुल एवं किला फाटक स्थित समपार संख्या- 246 स्पेशल से होगा। रेल क्रासिंग बंद होने से श्रद्धालुओं को दिक्कत होगी। श्रद्धालु रेल पटरी को पार करके निकलेंगे। यहां रात तक श्रद्धालु आते जाते हैं। सुबह चार बजे से ही मंदिर में भक्त आने लगते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.