बरेली, नवम्बर 1 -- Bareily News: ‎बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। बरेली कॉलेज के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग के डॉ. योगेश शर्मा को लखनऊ विश्वविद्यालय में आयोजित 14वें आईएलआईएस अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में बेस्ट पेपर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। 30 अक्टूबर से एक नवंबर तक आयोजित सेमिनार में देश-विदेश के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विशेषज्ञों, शिक्षकों और शोधार्थियों ने शोध-पत्र प्रस्तुत किए। ‎डॉ. योगेश शर्मा और सीमा मिश्रा के संयुक्त शोध-पत्र का विषय सतत शैक्षणिक पुस्तकालयों के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 एवं भारतीय ज्ञान प्रणाली : विकसित भारत-2047 की दिशा में एक अध्ययन था। इसमें पुस्तकालयों के आधुनिकीकरण में कृत्रिम बुद्धिमत्ता और नई शिक्षा नीति की भूमिका का विश्लेषण किया गया। इस उपलब्धि पर कॉलेज के प्राचार्य, शिक्षकों ...