बरेली, जुलाई 11 -- Bareily News: आंवला की ओर से आई 33 केवी लाइन पर बिलौरी से आगे अंडर ग्राउंड केबिल मे दोपहर एक बजे आग लग गई, जिससे 114 गांव की बिजली सप्लाई बंद हो गई। जिससे ग्रामीणों को भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। जेई विजय प्रताप ने बताया कि शुक्रवार को चल रही बिजली की सप्लाई अचानक से बंद हो गई, उन्होंने समझा कि मेन लाइन में कोई फाल्ट हो गया। लाइन की पेट्रोलिंग करने के दौरान बिलौरी गांव के आगे बने पेट्रोल पम्प के पास अंडर ग्राउंड बिछाई गई केबिल मे आग लग गई थी। उन्होंने कर्मचारियों को लगाकर जली हुई केविल ठीक करने का काम शुरू किया। उधर जेई बल्लिया शैलैश कुमार सिंह भी अपने कर्मचारियों को लेकर केबिल ठीक कराने पहुंच गए है। केबिल में आग लगने के बाद भमोरा और बल्लिया उपकेन्द्र के गांवों की बिजली सप्लाई बंद हो गई। केविल को शाम सात बजे ठीक किया ज...