बरेली, अक्टूबर 21 -- Bareily News: - सीसीटीवी में कैद हुए चार चोर सेंथल। कस्बे में स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान को चोरों ने अपना निशाना बनाकर दुकान का ताला तोड़ कर वहां रखी एक लाख से अधिक की नकदी और शराब चोरी कर ली। दुकान में चोरी करने वाले चार चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। घटना की तहरीर शराब की दुकान के सेल्समैन की ओर से थाना हाफिजगंज में दी गई है।कस्बे के स्टेशन मार्ग पर बरेली के सोहेल खान की अंग्रेजी शराब की दुकान है। जनपद पीलीभीत के जहानाबाद थाना क्षेत्र के गोनरीदान गांव के नरेंद्र कुमार और कस्बा में रहने वाले सभासद हरीशंकर सेल्समैन है। मंगलवार रात वह दोनों दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात में चोरों ने अंग्रेजी शराब की दुकान के ताले तोड़ कर वहां रखे 1,42,250 रुपये की नकदी, 12 बोतल शराब और एक पेटी बीयर चोरी कर ले गए। बुधवार की सुबह ल...