BARC इंटरव्यू पास कर बनने वाला था वैज्ञानिक, जॉइनिंग लेटर आने से पहले दिल्ली हादसे ने ली युवा इंजीनियर की जान
नई दिल्ली, जून 2 -- ,,दिल्ली के सैदुलाजब इलाके में हुई इमारत ढहने की दर्दनाक घटना में मारे गए कुल छह लोगों में राजस्थान के भरतपुर के रहने वाले 25 वर्षीय कपिल लवानिया भी शामिल हैं, जिन्होंने मात्र पांच दिन पहले ही अपना जन्मदिन मनाया था और उसी दिन वह अपना सपना पूरा करने की बिल्कुल दहलीज पर पहुंच गए थे। परिजनों ने बताया कि इस हादसे से मात्र 6 दिन पहले यानी 25 मई को कपिल भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर (BARC) में 'साइंटिफिक ऑफिसर' की पोस्ट के लिए इंटरव्यू देने गए थे और परिवार के अनुसार इंटरव्यू पैनल ने कपिल को बताया था कि उन्हें जल्द ही ऑफर लेटर मिल जाएगा। हालांकि इस हादसे ने देश सेवा का सपना देख रहे एक युवा को ना केवल हमेशा के लिए शांत कर दिया, बल्कि देश ने एक उभरता हुआ वैज्ञानिक भी खो दिया, जिससे उनके परिवार और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। इंडि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.