बाराबंकी, नवम्बर 7 -- Barabanki News: बाराबंकी। जवाहर नवोदय विद्यालय सोनिकपुर में सत्र 2027 के लिए कक्षा छह की 80 सीटों पर प्रवेश के लिए 8883 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है। प्रवेश परीक्षा 28 नवंबर 2026 को आयोजित होगी। नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट पर प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि के माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यह जानकारी परीक्षा प्रभारी दीपक कुमार पाण्डेय और विद्यालय के प्राचार्य आशुतोष मिश्रा ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...