Barabanki News: 70वीं प्रदेशीय माध्यमिक तीरंदाजी प्रतियोगिता में तीन खिलाड़ियों को बड़ी सफलता
बाराबंकी, अगस्त 20 -- Barabanki News: बाराबंकी। 70वीं प्रदेशीय माध्यमिक तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन 17 से 19 अगस्त तक रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र में किया गया। प्रतियोगिता में बाराबंकी के राजकीय विद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता के रिकर्व राउंड में कक्षा 11 के छात्र पियूष यादव व उत्कर्ष द्विवेदी तथा इंडियन राउंड में कक्षा 11 के छात्र अरुण कुमार यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उनके शानदार प्रदर्शन के आधार पर तीनों खिलाड़ियों का चयन एसजीएफआई (स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया) स्कूल नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। स्कूल नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन दिसंबर 2026 में महाराष्ट्र के अमरावती में प्रस्तावित है। यह भी पढ़ें- Kanpur News: केजीबीवी विद्यालय की छात्राओं ने रचा इतिहास राष्ट्रीय स्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.