बाराबंकी, अक्टूबर 24 -- Barabanki News: बाराबंकी। पिंक अक्टूबर यानी स्तन कैंसर जागरूकता माह के तहत एपेक्स हॉस्पिटल्स, लखनऊ की ओर से जिला महिला चिकित्सालय, बाराबंकी में नि:शुल्क जागरूकता एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। 'एपेक्स उम्मीदवार बदलाव दिखें, सवाल पूछें' अभियान के तहत आयोजित शिविर में 55 महिलाओं की स्तन कैंसर संबंधी स्क्रीनिंग कर चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। शिविर में जरूरत के अनुसार मैमोग्राफी, पैथोलॉजी की रक्त जांच और नि:शुल्क दवाएं उपलब्ध कराई गईं। इस दौरान महिलाओं को स्तन कैंसर के शुरुआती लक्षणों की जानकारी देकर समय पर जांच कराने के लिए प्रेरित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...