Barabanki News: 365 मोमबत्तियां जलाकर इंटरलॉकिंग की घोषणा
बाराबंकी, जुलाई 29 -- Barabanki News: कोठी। उस्मानपुर गांव स्थित संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर परिसर में बुधवार को ब्लॉक प्रमुख आरती रावत ने गुरु रविदास की मूर्ति पर माल्यार्पण किया और दीप प्रज्वलित कर 365 मोमबत्तियां जलाईं। इस अवसर पर संत रविदास समाज सेवा संस्थान उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष हरीप्रसाद हनक ने उनका स्वागत किया। ब्लॉक प्रमुख ने घोषणा की कि मंदिर परिसर तक इंटरलॉकिंग का कार्य उनकी निधि से शुरू किया जाएगा। आगे उन्होंने बताया कि हैदरगढ़ विधायक दिनेश रावत ने भी मंदिर परिसर के लिए कई अन्य विकास कार्यों के प्रस्ताव दिए हैं। इनमें कमरा, टीनशेड, रैन बसेरा, शौचालय, आरओ वाटर, स्मार्ट लाइट, बाउंड्री वॉल, गेट और मंदिर से कोठी-जैदपुर रोड तक पक्की संपर्क सड़क का निर्माण शामिल है। यह भी पढ़ें- Aurangabad News: संत रविदास की प्रतिमा पर भाजपा कार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.