Barabanki News: 33 केवी लाइन पर गिर पेड़, रातभर अंधेरे में रहे 195 गांव
बाराबंकी, अक्टूबर 9 -- Barabanki News: मसौली। चंदौली बिजली घर से मसौली उपकेंद्र को आने वाली 33 केवी लाइन बुधवार की रात पेड़ गिरने से टूट गई। जिससे 195 गांवों की बिजली गुल हो गई। फाल्ट को रात में सुधारा नहीं गया। जिससे रात भर इन गांवों में अंधेरा रहा। करीब 11 घंटा बाद बिजली बहाल की गई। गुरुवार सुबह 10 बजे बिजली बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। इस दौरान अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा फोन नहीं रिसीव किए जाने से लोगों में आक्रोश भी रहा। गुरुवार सुबह बिजली विभाग के कर्मचारियों ने लाइन की पेट्रोलिंग शुरू की। जांच के दौरान फतेहसराय गांव के निकट 33 केवी विद्युत लाइन पर पेड़ गिरा मिला। कर्मचारियों ने पेड़ को काटकर हटाया और आवश्यक मरम्मत का कार्य किया। इसके बाद गुरुवार सुबह करीब 10 बजे विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी।
बिजली कटौती से प्रभावित गांव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.