Barabanki News: 17 दिन बाद चोरी का मुकदमा दर्ज, जांच तेज
बाराबंकी, अक्टूबर 24 -- Barabanki News: कोठी। 17 दिन पहले असंद्रा कोतवाली क्षेत्र के अलीपुर मजरे भेड़िया गांव में हुई चोरी के मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी है। असंद्रा थाना क्षेत्र के अलीपुर मजरे भेड़िया गांव निवासी हरीशरण यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि छह अक्टूबर की रात घर में घुसे चोर बक्से में रखी की एक करधनी, दो जोड़ी पायल, एक जोड़ी पायजेब, एक मंगलसूत्र, एक जोड़ी झुमकी और एक ओम, दो स्टील की बाल्टी, एक स्टील का अन्य बर्तन समेत 10 हजार रुपये नकदी चोरी कर ले गए। घटना के 17 दिन बाद पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.