बाराबंकी, जुलाई 22 -- Barabanki News: बाराबंकी, संवाददाता। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित लोकसभागार में जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन के तहत संचालित परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में कार्यरत पांच निर्माण एजेंसियों मेघा, पीएनसी, वीएसए, वीटीएल व गायत्री द्वारा जिले के कुल 1586 ग्रामों में संचालित परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान डीएम ने सभी निर्माण एजेंसियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने कार्यस्थलों पर लगाए गए कुशल एवं अकुशल श्रमिकों की संख्या का विवरण अधिशासी अभियंता, जल निगम (ग्रामीण) को उपलब्ध कराएं। अधिशासी अभियंता उक्त विवरण का स्थलीय सत्यापन कराते हुए यह सुनिश्चित करें कि प्रत्येक परियोजना में पर्याप्त संख्या में श्रमिक कार्यरत हों, जिससे निर्माण कार्यों में तेजी लाते हुए उन...