Barabanki News: 15 दिनों से गांव में नहीं पहुंची बिजली, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
बाराबंकी, अक्टूबर 2 -- Barabanki News: रामनगर। क्षेत्र के ग्राम पंचायत हसनपुर पहाड़पुर में पिछले 15 दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप होने से नाराज ग्रामीणों ने सब स्टेशन रामनगर में प्रदर्शन किया। गांव में लगा 16 केवीए का ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण ग्रामीणों को लगातार बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद अब तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है। ग्रामीणों के मुताबिक विद्युत समस्या को लेकर कई बार शिकायत दर्ज कराई गई। इसके अलावा कई बार पावर हाउस पहुंचकर संबंधित अधिकारियों सहित जूनियर इंजीनियर मनोज को भी समस्या की जानकारी दी गई। ग्रामीणों ने बताया कि खराब 16 केवीए ट्रांसफार्मर से महज तीन-चार मीटर की दूरी पर लगा 33 केवीए का ट्रांसफार्मर भी खराब हुआ था। उसे दो-चार घंटे के भीतर बदल दिया गया लेकिन 16 केवीए का ट्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.