बाराबंकी, अक्टूबर 14 -- Barabanki News: कोठी। क्षेत्र के हैदरगढ़ बाराबंकी मार्ग स्थित भवानीबक्शपुरवा बीएमसी केंद्र (दुग्ध समिति) पर बुधवार को 14 देशों के प्रतिनिधि मंडल पहुंचा। जहां दुग्ध संघ अयोध्या मंडल के अध्यक्ष आनंद सिंह (मोनी) के नेतृत्व में पहुंचे इन प्रतिनिधियों ने पराग कोऑपरेटिव की कार्यप्रणाली के बारे में समझा। उन्होंने दुग्ध उत्पादकों की आर्थिक मजबूती में समितियों के योगदान की जानकारी ली। बीएमसी सचिव राजेंद्र वर्मा, निर्मल और ललित आदि ने विदेशी मेहमानों का स्वागत किया। इन 14 देशों कैमरून, इक्वेटोरियल गिनी, इंडोनेशिया, जॉर्डन, केन्या, लाइबेरिया, मॉरिशस, नाइजीरिया, श्रीलंका, सीरिया, ताजिकिस्तान, तंजानिया, टोगो और जिम्बाब्वे के प्रतिनिधियों ने जाना कि गांवों में दूध कैसे इकट्ठा होता है। सहकारी व्यवस्था से आगे पहुंचाया जाता है। दुग्...