Barabanki News: 110 बच्चों को बांटे गए बैग व कापियां
बाराबंकी, जुलाई 11 -- Barabanki News: रामनगर। प्राथमिक विद्यालय रामनगर-दो में भाजपा नेता शिव प्रकाश अवस्थी द्वारा छात्र-छात्राओं को निशुल्क स्कूल बैग एवं कॉपियों का वितरण किया गया। जिसके मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष राम सिंह वर्मा भुल्लन रहे। कार्यक्रम में कक्षा 1 से 5 तक के कुल 110 बच्चों को स्कूल बैग तथा एक-एक कॉपी प्रदान की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष रामसिंह वर्मा ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि शिक्षा ही जीवन में सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। मेहनत और लगन से पढ़ाई करने वाले बच्चे भविष्य में अपने परिवार, समाज और देश का नाम रोशन करें। इस मौके पर पुष्कर मिश्रा, विवेक शुक्ला, शुभम जायसवाल, इंद्रमणि श्याम, शमा परवीन, राधारानी मिश्रा, विजय लक्ष्मी, सौम्या मिश्रा व ऋचा मिश्रा मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.