बाराबंकी, जुलाई 20 -- Barabanki News: बाराबंकी, संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा और कांग्रेस विरासत और विकास के धुर विरोधी हैं। वे सोमवार को श्री लोधेश्वर महादेव मंदिर में दरियाबाद और रामनगर विधानसभा क्षेत्र के लिए 542 करोड़ रुपये से अधिक की 82 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के अवसर पर जनसभा को संबोधित कर रहे थे। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने सपा और कांग्रेस को सीधे निशाने पर लिया। इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि आज बाराबंकी में लोधेश्वर महादेव के दर्शन कर उन्हें अंतःकरण से आनंद की अनुभूति हुई। उन्होंने कहा कि इस जनपद को भगवान लोधेश्वर महादेव का आशीर्वाद प्राप्त है और आसपास के कई जनपदों से श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए आते हैं, लेकिन मंदिर लंबे समय से जीर्ण-शीर्ण अवस्था में था और इसकी किसी ने स...