Barabanki News: शार्ट सर्किट से मकान में लगी आग, लाखों की गृहस्थी जली
बाराबंकी, अक्टूबर 25 -- Barabanki News: सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)। क्षेत्र के ग्राम सैदनपुर में बीती देर रात विद्युत शॉर्ट सर्किट से एक कच्चे मकान में भीषण आग लग गई। इस डरावनी दुर्घटना में लाखों रुपये की गृहस्थी, करीब 40 हजार रुपये नकद और चार तोला सोना व दो सौ ग्राम चांदी के जेवरात जलकर पूरी तरह राख हो गए। आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि मकान की कोठरी की छत भी ढह गई। अचानक हुए इस हादसे से पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है। सैदनपुर गांव निवासी आरिफ अंसारी पुत्र गुलाम मोहम्मद के घर में शनिवार देर रात अचानक शॉर्ट सर्किट से चिंगारी भड़क गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। कच्चा मकान होने के कारण आग ने तेजी से पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। घर के भीतर रखी नकदी, कीमती आभूषण और जरूरी सामान जल कर राख हो गया। परिवार के लोगों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.