Barabanki News: हॉकी प्रतियोगिता में गांधी क्लब ए और नेबलेट स्कूल बी ने जीता मैच
बाराबंकी, अक्टूबर 4 -- Barabanki News: बाराबंकी। गांधी जयंती समारोह ट्रस्ट द्वारा आयोजित महात्मा गांधी सप्ताह के चौथे दिन रविवार को बंकी के खेल मैदान में हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व खिलाड़ी एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव धनंजय शर्मा तथा सामाजिक कार्यकर्ता साकेत संत मौर्य ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला गांधी क्लब ए और नेबलेट स्कूल टीम ए के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में गांधी क्लब ए ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नेबलेट स्कूल टीम ए को 3-2 से पराजित कर जीत दर्ज की। मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल और आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। दूसरा मुकाबला गांधी क्लब बी और नेबलेट स्कूल टीम बी के बीच हुआ। कड़े संघर्ष वाले इस मैच में नेबलेट स्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.