बाराबंकी, अक्टूबर 8 -- Barabanki News: जैदपुर। हरख ब्लॉक सभागार में बुधवार को बाल विकास परियोजना के अंतर्गत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख रवि रावत बीडीओ प्रीती वर्मा ने किया। इस अवसर पर हेल्दी बेबी प्रतियोगिता में शामिल होने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मनित किया। दो गर्भवती महिलाओं की गोद भराई दो बच्चों का अन्नप्रासन, तीन बच्चों को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की चेक का वितरण की गई। पांच आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं पांच सहायिकाओं को साड़ी, 11 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और चार सहायिकाओं एवं 13 आशाओं को प्रशस्ति पत्र का वितरण किया गया। हेल्दी बेबी शो प्रतियोगिता के अंतर्गत नौ बच्चों को प्रशस्ति पत्र, खिलौना एवं पोषण पोटली का वितरण किया गया।इस मौके पर शासन की योजनाओं का प्रच...