बाराबंकी, सितम्बर 11 -- Barabanki News: रामनगर। क्षेत्र के हेतमापुर मंदिर को बाढ़ एवं कटान से बचाने के लिए जिले के नेताओं ने मुख्यमंत्री से मिलकर कटान रोकने के लिए हरसंभव प्रयास और उपाय कराने की मांग की। जिस पर मुख्यमंत्री ने त्वरित संज्ञान लेते हुए उच्चाधिकारियों से आवश्यक कार्रवाई के आदेश दिए। दरियाबाद विधायक व प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री सतीश शर्मा, एमएलसी अंगद सिंह, कुर्सी विधायक साकेंद्र वर्मा, हैदरगढ़ विधायक दिनेश रावत, अनुसूचित जाति जन जाति आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत व जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत और जिलाध्यक्ष राम सिंह वर्मा भुल्लन ने मुखमंत्री से मुलाकात कर रामनगर तहसील स्थित हेतमापुर के बाबा नारायण दास मंदिर की ऐतिहासिकता और मान्यता के बारे में जानकारी दी। साथ ही तेजी से हो रही कटान को हरसंभव प्रयास कर रोकने संबंधी मांग रखी।...