Barabanki News: हादसों से नहीं लिया सबक, एचटी लाइनों के नीचे सुरक्षा जाली तक नहीं लगाई
बाराबंकी, अगस्त 7 -- Barabanki News: बाराबंकी। एचटी लाइन टूटने से हो चुके कई हादसों के बावजूद बिजली विभाग सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहा है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक कई स्थानों पर 11 केवी की हाईटेंशन लाइनें सड़कों के ऊपर से गुजर रही हैं, लेकिन इनके नीचे सुरक्षा जाली नहीं लगाई गई है। बरसात और तेज आंधी के दौरान जर्जर तार टूटने की आशंका बनी रहती है। ऐसे में यदि तार सड़क पर गिर जाए तो बड़ा हादसा हो सकता है। शहर में नियमों की अनदेखी: नगर पालिका परिषद नवाबगंज क्षेत्र के छाया चौराहा के पास से 11 केवी की लाइन सड़क के ऊपर से गुजर रही है। लाइन काफी पुरानी होने के बावजूद इसके नीचे सुरक्षा जाली नहीं लगाई गई है। वहीं पीरबटावन मोहल्ले में आबादी के बीच सड़क के समानांतर एचटी लाइन दौड़ रही है। कई स्थानों पर तारों की ऊंचाई इतनी कम है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.