Barabanki News: हादसे में चार घायल, एक जिला अस्पताल रेफर
बाराबंकी, नवम्बर 1 -- Barabanki News: सफदरगंज। थाना सफदरगंज क्षेत्र मे सिरौली-उधौली मार्ग पर चकदेहपुर गांव के पास रविवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। चालाको ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। थाना सफदरगंज के चकदहे पुर गांव के समीप सड़क दुर्घटना में बदोसराय निवासी अजय यादव (30) अपने पिता ओम प्रकाश (65) के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से जोरदार भिड़ंत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार चकदेहपुर निवासी शुभम शर्मा (24) व सुमित शर्मा (22) घायल हो गए। सभी को संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर ले जाया गया, जहां से अजय को जिला अस्पताल रेफर किया गया। यह भी पढ़ें- Kannauj News: दो बाइकों की भिड़ंत में पिता-पुत्र समेत चार घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.