Barabanki News: हादसे में घायल युवक की मौत, मासूमों के सिर से उठा पिता का साया
बाराबंकी, अगस्त 9 -- Barabanki News: बाराबंकी। सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल एक युवक की लखनऊ के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। युवक की मौत से दो मासूमों के सिर पर पिता का साया उठ गया। घर में कोहराम मचा है। मोहम्मदपुर खाला थाना के बैरानामऊ मंझारी गांव निवासी रिंकू लोध (35) पुत्र राम बक्श मेहनत मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था। तीन अगस्त की शाम करीब पांच बजे वह बाइक से सूरतगंज कस्बा से अपने घर लौट रहा था। गांव के पास ही कुरलवा मार्ग पर किसी वाहन ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। यह भी पढ़ें- बेकाबू डंपर ने युवक को कुचला, हादसों में दो की मौत, तीन मासूमों समेत 13 घायल जिसमें वह गंभीर घायल हो गए थे। परिजनों ने उसे सीएचसी में पहुंचाया था। वहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया था। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.