Barabanki News: हादसे में घायल मासूम की भी मौत, घर में मचा कोहराम
बाराबंकी, अगस्त 13 -- Barabanki News: निन्दूरा। बड्डूपुर थाना क्षेत्र में टिकरा गांव के पास सड़क दुर्घटना में घायल आठ माह के मासूम बच्चे की लखनऊ के विवेकानंद अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इस हादसे में दो मौतें हो चुकी हैं। इस घटना से मृतक मासूम के घर में कोहराम मचा है। बड्डूपुर थाना क्षेत्र में लखनऊ-महमूदाबाद मार्ग ग्राम टिकरा के पास बुधवार को दो बाइकें टकरा गईं। इसमें एक बाइक सवार बंसी लाल की मौत हो गई थी। दूसरी बाइक सवार अनुज इनकी पत्नी शिवानी व इनका आठ माह का पुत्र घायल हो गए थे। मासूम की हालत गंभीर होने पर परिजन ने उसे लखनऊ के विवेकानंद अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां उपचार के दौरान मासूम की भी मौत हो गई। इस घटना से घर में कोहराम मचा है। माता-पिता व अन्य परिजन रो-रो कर बेहाल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.