बाराबंकी, अगस्त 14 -- Barabanki News: हैदरगढ़। कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर भटखेरा गांव के पास लखनऊ-सुल्तानपुर हाइवे पार कर रही वृद्धा को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर घायल हो गई। उन्हें स्थानीय सीएचसी पहुंचाया गया। यहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। भटखेरा गांव निवासी पियारा (61) पत्नी बुधई रावत शुक्रवार दोपहर मवेशियों के लिए घास काटने के लिए खेत गई थी। वह सिर पर घास का बोझ रह कर लखनऊ-सुल्तानपुर हाइवे पार कर ही थी। इसी दौरान सुल्तानपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इसमें वृद्धा गंभीर घायल हो गई। मौके पर भीड़ जुट गई। यह भी पढ़ें- Siwan News भादा खुर्द के समीप वाहन के कूचलने से महिला की मौत लोगों ने घायल वृद्धा को आनन-फानन सीएचसी हैदरगढ़ पहुंचाया। यहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटन...