बाराबंकी, अक्टूबर 18 -- Barabanki News: बाराबंकी, संवाददाता। हाइवे पर ई- रिक्शा के संचालन पर लगे प्रतिबंध के आदेश का पालन अधिकारी नहीं करा पा रहे हैं। आए दिन ट्रक व बस से टकराने के बाद हो रहे हादसों में लोगों को अपनी जान गवांनी पड़ रही है। कुर्सी थाना क्षेत्र में बीते सितंबर में डंफर की टक्कर से ई-रिक्शा सवार एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो, या फिर लखनऊ अयोध्या हाइवे पर ट्रक की ठोकर से ई- रिक्शा सवार दो सगी बहनों की मौत होने के बाद भी कोई जांच अभियान नहीं चलाया गया। जिससे हादसों का सिलसिला बंद नहीं हो रहा। एक ही परिवार के पांच लोगों की हुई थी मौत: लखनऊ से कुर्सी होते हुए महमूदाबाद के लिए हाइवे निकला है। इस मार्ग पर ई-रिक्शा का संचालन पूरी तरह से प्रतिबंधित है। लेकिन रोजाना सैकड़ों ई-रिक्शा चालक क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाकर गुजरते...