Barabanki News: हाईवे के लिंक मार्गों के किनारे उगी झाड़ियां बन रहीं काल
बाराबंकी, नवम्बर 4 -- Barabanki News: रामसनेहीघाट। हाईवे पर फर्राटा भरते वाहनों के बीच लिंक मार्गों से निकलकर मुख्य सड़क पर पहुंचना अब जानलेवा साबित हो रहा है। लिंक मार्गों के मोड़ पर उगी बड़ी-बड़ी झाड़ियां वाहन चालकों की नजरें रोक रही हैं। सामने से आ रहे वाहनों को देख पाना मुश्किल हो रहा है। दो दिन पहले इसी तरह हुए हादसे में चार युवकों की मौत के बाद भी हाईवे किनारे झाड़ियों की सफाई नहीं होने से हादसों का खतरा बना हुआ है। लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो दर्जन से अधिक स्थानों पर लिंक मार्ग बनाए गए हैं। इन मार्गों से गांवों के वाहन हाईवे पर पहुंचते हैं। धरौली, सुमेरगंज और नारायणपुर समेत कई स्थानों पर लिंक मार्गों के दोनों ओर झाड़ियां इतनी बड़ी हो गई हैं कि मोड़ पर पहुंचने वाले वाहन चालकों को हाईवे पर दौड़ रहे वाहनों का अंदाजा नहीं लग पाता। ऐसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.