Barabanki News: हाइड्रा एफसी ने दागे पांच गोल, सुभाष व विश्वकर्मा एफसी बराबरी पर छूटे
बाराबंकी, अक्टूबर 15 -- Barabanki News: बाराबंकी। पल्हरी चौराहे स्थित जेब्रा पार्क फुटबॉल मैदान पर चल रही ओपन पुरुष फुटबॉल लीग के पांचवें दिन गुरुवार को ज़बरदस्त रोमांच देखने को मिला। जिला फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में हाइड्रा फुटबॉल क्लब ने एकतरफा मुकाबले में आर्सेनल एफसी को 5-0 से मात देकर अगले चक्र में प्रवेश किया। वहीं, दूसरा मैच सुभाष एफसी और विश्वकर्मा एफसी के बीच 1-1 से बराबरी पर छूटा। पहला मुकाबला शुरू होते ही हाइड्रा एफसी के खिलाड़ियों ने विपक्षी टीम पर दबाव बना लिया। खेल के 15वें मिनट में देवांश त्रिवेदी और 17वें मिनट में समीर अब्बास ने एक-एक गोल दागकर टीम को 2-0 से आगे कर दिया। दूसरे हाफ में भी हाइड्रा का दबदबा कायम रहा। 47वें मिनट में गौरव कुमार, 55वें मिनट में अमित कुमार और 60वें मिनट में कृष कुमार ने गोल कर टी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.