बाराबंकी, अक्टूबर 2 -- Barabanki News: बाराबंकी। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार को दो पक्षों के बीच आपसी विवाद इतना बढ़ा कि विपक्षी युवक ने एक व्यक्ति पर धान काटने वाले हसिया से हमला कर दिया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। परिजनों ने घायलावस्था में जहांगीराबाद सीएचसी पहुंचाया। जहांगीराबाद पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला सदरुद्​दीनपुर के अनखा गांव के पास का है। यहां गुरुवार को सदरूद्​दीनपुर निवासी कन्हैयालाल अपने अनखा स्थित खेत में बीबी बच्चों के साथ धान की फसल काट रहे थे। कन्हैया लाल के मुताबिक उसके खेत के बगल में चौधरीपुरवा निवासी एक व्यक्ति का खेत है। खेत में पानी भरा होने के कारण पड़ोसी खेत के किसान ने उनके पक्की फसल में पानी काटकर उतार दिया। जिससे उनकी फसल खराब हो रही थी। जिसका कन्हैयालाल ने व...