Barabanki News: हरख सचिव संघ की नई कार्यकारिणी गठित, रेखा चौधरी बनीं अध्यक्ष
बाराबंकी, अक्टूबर 28 -- Barabanki News: जैदपुर। विकासखंड हरख में सचिव संघ की बैठक के दौरान संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का चयन किया गया। बैठक में अध्यक्ष रेखा चौधरी , शैलजा तिवारी को उपाध्यक्ष और दिनेश प्रसाद को महामंत्री चुना गया। इसके अलावा दिनेश को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कंचन मिश्र को कोषाध्यक्ष, जिला प्रतिनिधि कृष्ण कुमार को , ऑडिटर बीना सिंह को, अवनीश तिवारी को संगठन मंत्री और मनोज कुमार को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में सचिवों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई। इस मौके पर नवीन राय समेत सभी सचिव मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.