Barabanki News: हनुमान मंदिर में सुंदर कांड का हुआ पाठ
बाराबंकी, जुलाई 7 -- Barabanki News: मसौली। बाबा रामशरण दास भागवत दास कुटी हनुमान मंदिर पर मंगलवार को हनुमान का शृंगार किया गया। इस दौरान उन्हें फूल मालाओं से सजाया गया। इसके बाद भक्तों ने सुंदर काण्ड का पाठ किया। भजन संध्या का भी आयोजन किया गया। मंदिर के पुजारी बाबा रामलाल दास ने रामाधुन से शुरूआत की, फिर गणेश वंदना के बाद श्री राम स्तुति हुई। सुंदरकांड व भजन संध्या के बाद उपस्थित भक्तों ने हनुमान जी की भव्य आरती उतारी। इस दौरान जय श्री राम के जयकारे से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा। तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर ऋषि सैनी, चन्द्रपाल यादव, रजत वर्मा, सनी सैनी, दीपक नाग, पंकज वर्मा, शिवा नाग, ओम नाग, आकाश गुप्ता, अशोक कश्यप सहित अन्य भक्त मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Moradabad News: मंगलवार को हुए सुंदरकांड के पाठ, भजन-कीर्तन ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.