Barabanki News: सड़क हादसे में वृद्ध की मौत
बाराबंकी, जुलाई 4 -- Barabanki News: बाराबंकी। रामसनेहीघाट थाना के मोहम्मदपुर चौराहा पर शुक्रवार की शाम बाइक की टक्कर से एक वृद्ध घायल हो गया। उसे हिंद अस्पताल सफेदाबाद में भर्ती कराया गया। यहां देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना से मृतक के घर में कोहराम मचा है। रामसनेहीघाट थाना के पूरे राम बक्श मजरे गुलौनी गांव निवासी मोहम्मद शब्बीर मनिहार (65) की मोहम्मदपुर चौराहा पर ही प्लास्टिक की दुकान थी। शुक्रवार की शाम करीब चार बजे वह चाय पीने गए थे। वापस दुकान पर लौटने के दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसमें वह घायल हो गए। लोगों ने उसे हिंद अस्पताल सफेदाबाद में भर्ती कराया। देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के घर में कोहराम मच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.