Barabanki News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
बाराबंकी, सितम्बर 3 -- Barabanki News: हैदरगढ़ (बाराबंकी)। कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-सुल्तानपुर हाइवे पर गोतौना गांव के समीप बुधवार की रात दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गोतौना गांव निवासी विमलेश मिश्र (32) पुत्र दिनेश मिश्र देर रात घर से बाइक लेकर पेट्रोल पंप जा रहे थे। पीछे से तेज गति से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में विमलेश मिश्र गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सीएचसी हैदरगढ़ लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.